ePaper

निकाय चुनाव में जीत को लेकर PM ने BJP कार्यकर्ताओं को दी बधाई, निशिकांत के ट्वीट को किया रिट्वीट

Updated at : 22 Apr 2018 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
निकाय चुनाव में जीत को लेकर PM ने BJP कार्यकर्ताओं को दी बधाई, निशिकांत के ट्वीट को किया रिट्वीट

गोड्डा : सांसद डॉ निशिकांत दुबे के ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि धन्यवाद निशिकांत दुबे जी झारखंड की बीजेपी टीम ने हाल में हुए चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. जिसका वर्णन मैंने आज भी किया था. झारखंड में नगर निकाय चुनाव में भाजपा के बेहतर […]

विज्ञापन

गोड्डा : सांसद डॉ निशिकांत दुबे के ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि धन्यवाद निशिकांत दुबे जी झारखंड की बीजेपी टीम ने हाल में हुए चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. जिसका वर्णन मैंने आज भी किया था. झारखंड में नगर निकाय चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री ने खुशी जाहिर की है. भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय, चुनौती के रूप में लेने को कहा गया है.

सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसदों के साथ नमो एप के जरिये चर्चा में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन के अनुभव को साझा करते हुए समझाया कि हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ता को सामाजिक जीवन में किस प्रकार कार्य करना चाहिए. उसकी प्रेरणा दी है. सांसद डॉ निशिकांत ने रिट्वीट कर कहा कि हम जैसे पार्टी के सिपहसालारों को इतनी तवज्जो और प्रेरणा देने की लिए आपका कोटि-कोटि धन्यवाद.
‘प्रधानमंत्री द्वारा ट्वीट किये जाने से कार्यकर्ताओं को काफी हौसला मिलता है. विकास कार्यों को नये उत्साह के साथ करते हैं.’
– डॉ निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola