ePaper

देश के विकास में झारखंड का अहम योगदान, जीडीपी के मामले में दूसरा स्थान : राज्यपाल

Updated at : 26 Jan 2018 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
देश के विकास में झारखंड का अहम योगदान, जीडीपी के मामले में दूसरा स्थान : राज्यपाल

रांची : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज यहां कहा कि देश के विकास में झारखंड अहम भूमिका निभा रहा है जिसके चलते आज पूरे देश में विकास वृद्धि दर में गुजरात के बाद झारखंड दूसरे स्थान पर है. देश के 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज यहां मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराकर […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज यहां कहा कि देश के विकास में झारखंड अहम भूमिका निभा रहा है जिसके चलते आज पूरे देश में विकास वृद्धि दर में गुजरात के बाद झारखंड दूसरे स्थान पर है. देश के 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज यहां मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी लेने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने यह बात कही. राज्यपाल ने कहा, "हमें यह बताने में काफी प्रसन्नता हो रही है कि आज देश के विकास में हमारा राज्य झारखंड अहम भूमिका निभा रहा है.

जन आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता एवं सरकार के निष्ठापूर्ण कार्यो की बदौलत आज पूरे देश में विकास वृद्धि दर में झारखंड गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर है." उन्होंने कहा कि कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां हमारे उल्लेखनीय कार्यों की न सिर्फ सराहना हो रही है बल्कि अन्य राज्य उसका अनुकरण भी कर रहे हैं. द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राज्य को समृद्ध एवं विकसित बनाने के लिए हमारी सरकार सुविचारित नीतियों का निर्माण कर रही है और जहां कहीं भी आवश्यक है दूरगामी निर्णय लिए जा रहे हैं। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि संविधान के आदर्शों के अनुरूप झारखंड में अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कदम उठा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola