ePaper

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 12 दिसंबर से, 15 को होगा समापन

Updated at : 25 Nov 2017 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 12 दिसंबर से, 15 को होगा समापन

रांची: झारखंड विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 12 दिसंबर से शुरू होगा. सत्र का समापन 15 दिसंबर को होगा. इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 12 दिसंबर को चूंकि माननीय राज्यपाल सदन में मौजूद नहीं रहेंगी, उनके द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सदन में रखा जायेगा. शोक प्रस्ताव […]

विज्ञापन

रांची: झारखंड विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 12 दिसंबर से शुरू होगा. सत्र का समापन 15 दिसंबर को होगा. इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 12 दिसंबर को चूंकि माननीय राज्यपाल सदन में मौजूद नहीं रहेंगी, उनके द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सदन में रखा जायेगा. शोक प्रस्ताव भी होगा. 13 दिसंबर को प्रश्नकाल चलेगा और वित्त वर्ष 2017-18 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरण सदन में रखे जायेंगे.

कार्यक्रम के हिसाब 14 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा और उसके बाद उसे पास कर दिया जायेगा. 15 दिसंबर को प्रश्नकाल के अलावे गैर-सरकारी सदस्यों का कार्य और गैर-सरकारी संकल्प रखे जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola