रांची : अक्तूबर से रांची को मिलेंगी 5 नयी विमान सेवाएं..जानें अभी कितनी है विमानें
Updated at : 09 Sep 2017 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

विस्तारा एयरवेज करेगा नयी शुरुआत, एयर एशिया भी करेगा विस्तार रांचीवासियों को अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पांच नयी विमान सेवाएं मिलने जा रही हैं. विस्तारा एयरवेज जहां दो नयी विमान सेवाएं शुरू करने जा रहा है, वहीं एयर एशिया अपना विस्तार करते हुए तीन नये शहराें के लिए सीधी विमान […]
विज्ञापन
विस्तारा एयरवेज करेगा नयी शुरुआत, एयर एशिया भी करेगा विस्तार
रांचीवासियों को अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पांच नयी विमान सेवाएं मिलने जा रही हैं. विस्तारा एयरवेज जहां दो नयी विमान सेवाएं शुरू करने जा रहा है, वहीं एयर एशिया अपना विस्तार करते हुए तीन नये शहराें के लिए सीधी विमान सेवाओं शुरू करेगा. फिलहाल एयर एशिया की तरफ से रांची-दिल्ली और रांची-कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवाएं दी जा रही हैं.
राजेश झा
रांची : विस्तारा एयरवेज ने पिछले दिनों बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन को विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था. एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक 29 अक्तूबर से विस्तार एयरवेज की दो विमान सेवाएं शुरू हो जायेंगी. दोनों ही सेवाएं रांची से दिल्ली के लिए होंगी. इधर, विस्तारा के अधिकारियों ने एयरपोर्ट स्टाफ के लिए शुक्रवार को टर्मिनल बिल्डिंग में साक्षात्कार लिया. साथ ही एयरपोर्ट निदेशक अनिल विक्रम अौर अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की.
विस्तारा एयरवेज की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक तय तिथि से एक विमान दिल्ली से सुबह 7:55 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 9:35 बजे रांची पहुंचेगा. यही विमान रांची से सुबह 10:10 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 12:00 बजे दिल्ली पहुंचेगा. दिल्ली से दूसरा विमान शाम 6:25 बजे उड़ान भरेगा और रात 8:05 बजे रांची पहुंचेगा. रांची से विमान रात 8:40 बजे उड़ान भरेगा व दिल्ली रात 10:30 बजे पहुंचेगा.
विस्तारा के अधिकारियों ने स्टाफ के लिए साक्षात्कार लिया
एयरपोर्ट निदेशक अौर अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की
29 अक्तूबर से दिल्ली के लिए दो विमान सेवा शुरू करेगा विस्तार एयरवेज
30 अक्तूबर से बैंगलुरु, हैदराबाद व भुवनेश्वर के लिए सेवा शुरू करेगा एयर एशिया
तीन शहरों में एयर एशिया की नयी सेवा
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एयर एशिया की ओर से 30 अक्तूबर से तीन शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जा रही है. इनमें रांची-बैंगलुरु, रांची-हैदराबाद और रांची-भुवनेश्वर विमान सेवा शामिल हैं.
एयर एशिया की नयी विमान सेवा की समय सारिणी
उड़ान भरने का समय गंतव्य पर पहुंचने का समय
बेंगलुरु से सुबह 7:30 बजे रांची सुबह 10:00 बजे
रांची से सुबह 10:30 बजे भुवनेश्वर दिन 11:50 बजे
भुवनेश्वर से दोपहर 12:45 बजे रांची दोपहर 2:00 बजे
रांची से दोपहर 2:25 बजे बेंगलुरु शाम 4:55 बजे
बेंगलुरु से शाम 5:20 बजे हैदराबाद शाम 6:35 बजे
हैदराबाद से शाम 7:00 बजे रांची रात 8:45 बजे
रांची से रात 9:10 बजे हैदराबाद रात 11:05 बजे
हैदराबाद से रात 11:30 बजे बेंगलुरु रात 12:45 बजे
अभी प्रतिदिन 20 फ्लाइट रांची से भरती हैं उड़ान
बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट से फिलहाल हर दिन 20 विमान सेवाएं विभिन्न शहरों के लिए उपलब्ध हैं. दो विमान तकनीकी कारणों से कुछ दिनों के लिए रद्द किये गये हैं. जिन विमानन कंपनियों की सेवाएं रांची से उपलब्ध हैं, उनमें एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयरवेज और एयर एशिया शामिल हैं. इनके विमान रांची से दिल्ली, पटना, कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई के लिए सीधी उड़ान भरते हैं. इनमें रांची से दिल्ली के लिए विभिन्न एयरलाइंस का नौ सीधी विमान सेवा प्रतिदिन हैं. नयी विमान सेवाएं शुरू होने से रांचीवािसयों समें राज्य के अन्य शहरों को काफी लाभ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




