दामोदर नद में गंदे पानी के प्रवेश पर लगेगी रोक, दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गंदे पानी को किया जायेगा साफ

Updated:
विज्ञापन

दामोदर नद में गंदे पानी के प्रवेश पर लगेगी रोक, दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गंदे पानी को किया जायेगा साफ

विज्ञापन

नमामि गंगे योजना के तहत रामगढ़ में प्लांट तैयार, रोज चार करोड़ लीटर साफ होगा पानी. रामगढ़. रामगढ़ के दामोदर नद में गंदे पानी के प्रवेश पर रोक लगेगी. शहर के आसपास गुजरनेवाले दामोदर नद के पानी को साफ-सुथरा बनाने के लिए दो स्थानों पर सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाये जा रहे हैं. इन दोनों ट्रीटमेंट प्लांट में शहरी क्षेत्र व आसपास से आनेवाले गंदे पानी को साफ करके नदी में छोड़ा जायेगा. नमामि गंगे योजना के तहत दिसंबर 2023 से यह काम चल रहा है. यह योजना 205 करोड़ की लागत की है. योजना का कार्य जुडको द्वारा कराया जा रहा है. क्या है दामोदर नद ट्रीटमेंट प्लांट : दामोदर नद को औद्योगिक कचरा, शहरी जल प्रदूषण और घरेलू इस्तेमाल के गंदे पानी को सीधे नद में आने से रोकने की योजना है. दामोदर नद में विभिन्न स्त्रोत्रों से आनेवाले सभी गंदे पानी को दो ट्रीटमेंट प्लांट में डाल कर स्वच्छ बनाया जायेगा. प्रत्येक दिन लगभग 10 लाख लीटर पानी का ट्रीटमेंट होगा. इसके लिए दो प्लांट बनाये गये हैं. सुगिया में 17 मिलियन लीटर का ट्रीटमेंट प्लांट लगा है. गोबरदरहा में 23 मिलियन लीटर का प्लांट लगभग बन कर तैयार हो गया है. दोनों प्लांट से प्रत्येक दिन चार करोड़ लीटर पानी साफ होगा. प्लांट को आनेवाले 20 वर्षों में शहर की अनुमानित आबादी व अन्य स्त्रोत्र से दामोदर नद में गिरने की क्षमता को लेकर बनाया गया है. ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन के लिए पांच पंप स्टेशन बनेंगे. विभिन्न स्त्रोतों से नदी तक आनेवाले गंदे पानी को इसी पांच पंप स्टेशन के माध्यम से दोनों ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाया जायेगा. दामोदर नद सुगिया व गोबरदरहा दोनों स्थानों पर प्लांट का काम लगभग पूरा होनेवाला है. पांच पंप स्टेशन व पाइप लगाने का काम चल रहा है. नमामि गंगे योजना के तहत कार्य पूरा होने के बाद कार्यों का संचालन नगर परिषद के अधीन होगा. नगर परिषद प्लांट को हैंड ओवर करेगा. इसके बाद ट्रीटमेंट प्लांट को एजेंसी को दे दिया जायेगा. क्या होंगे फायदे : नदी का पानी साफ और उपयोग के योग्य बनेगा. जल प्रदूषण में कमी आयेगी. नदी का जलस्तर बेहतर होगा. पर्यावरण और स्थानीय जीवन दोनों पर सकारात्मक असर पड़ेगा. ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता : सुगिया में 17 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता का प्लांट तैयार है. गोबरदरहा में 23 मिलियन लीटर का प्लांट लगभग पूरा हो चुका है. करीब 40 मिलियन लीटर (चार करोड़ लीटर) पानी रोज साफ किया जायेगा. दामोदर नद का पानी पहले से अधिक रहेगा स्वच्छ : नगर परिषद के सिटी मैनेजर राजीव रंजन ने बताया कि शहर से निकलने वाले सभी गंदे पानी का ट्रीटमेंट कर उसे दामादर नद में छोड़ा जायेगा. इससे नद का पानी पहले से अधिक स्वच्छ रहेगा.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola