सुभाष चंद्र बोस हाउस व रानी लक्ष्मीबाई हाउस विजयी

Updated:
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस हाउस व रानी लक्ष्मीबाई हाउस विजयी

विज्ञापन

रामगढ़. राधा गोविंद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ने बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए क्रॉस फिटनेस प्रतियोगिता का आयोजन किया. यह प्रतियोगिता सुभाष चंद्र बोस हाउस के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हुआ. इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सुभाष चंद्र बोस हाउस व बालिका वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई हाउस विजेता बना. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को शुभकामना दी. सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क व धैर्य की सीख देते हैं. मौके पर कुलपति प्रो रश्मि, कुलसचिव प्रो निर्मल कुमार, डॉ संजय कुमार, प्रो डॉ अशोक कुमार, अजय कुमार, डॉ अमन वर्मा, प्रदीप कुमार रजक, पिंटू, धनेश्वर, राजू मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola