रामगढ़ में सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले को सात पुरस्कार

रामगढ़ में सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले को सात पुरस्कार
रामगढ़. रामगढ़. जिला समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार को जिला स्तरीय प्रशस्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव रोशनलाल चौधरी, मांडू निर्मल महतो, उपायुक्त ऋतुराज, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष रीता देवी, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल मौजूद थे. समारोह में बताया गया कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए रामगढ़ जिले को सात पुरस्कार मिले हैं. विधायक ममता देवी ने सभी को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी. उन्हाेंने कहा कि इसी संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ाना है. विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि पूर्व में भी रामगढ़ जिला पूरे देश में अपनी पहचान बना चुका है. इसी तरह हमें निरंतर मेहनत कर रामगढ़ जिले को पूरे देश में अग्रणी बनाना है. विधायक निर्मल महतो ने उपायुक्त सहित पूरे जिला प्रशासन की टीम की सराहना की. उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है. इस वर्ष रामगढ़ जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. हमारा लक्ष्य अगले वर्ष रामगढ़ जिला और भी बेहतर प्रदर्शन करने का होगा. जिला प्रशासन ने जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है. रामगढ़ जिला को प्रथम स्थान, 20 लाख एवं प्रशस्ति पत्र मिला : मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट जिला परिषद श्रेणी में रामगढ़ जिला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. इसके लिए 20 लाख एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ. उत्कृष्ट पंचायत समिति श्रेणी प्रखंड में दुलमी प्रखंड को 15 लाख व प्रशस्ति पत्र, स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत समिति श्रेणी प्रखंड में गोला को 15 लाख, उत्कृष्ट ग्राम पंचायत श्रेणी पंचायत में गोला के बरियातू को 10 लाख, स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत श्रेणी पंचायत में गोला के कोरांबे को 10 लाख, ग्राम सभा श्रेणी में पतरातू के कंडेर को चार लाख, दुलमी के इचातु को चार लाख प्राप्त हुआ है. मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह, परियोजना पदाधिकारी अजीत कुमार, परियोजना पदाधिकारी फणींद्र कुमार गुप्ता, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी विजय कुमार, सूरज कुमार, महेश्वर महतो, वासुदेव प्रसाद, विनोद कुमार करमाली, अशोक कुमार, पंकज कुमार, शेखर कुमार, राहुल कुमार, विक्की कुमार, लिनेट तिर्की, अनीता नागी, धर्मनाथ केवट, जीवन प्रसाद, सुरेंद्र बेदिया, रवि शंकर करमाली, मो फैयाज, ओमप्रकाश बेदिया, अमित कुमार सिंह, रानी कुमारी, राजेश करमाली, पंकज दास, युगेश कुमार, नरेश निकेतन को सम्मानित किया गया. स्वागत भाषण उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल व धन्यवाद ज्ञापन पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह ने किया. संचालन परियोजना पदाधिकारी फणींद्र कुमार गुप्ता ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










