अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित

Updated:
विज्ञापन

अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित

विज्ञापन

कुजू. अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल, भरेचनगर में कक्षा 10वीं के एआइएसएसइ परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के उपाध्यक्ष एनके अयंगर थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड जोन एफ के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य मानप्रिय चटर्जी, यूके रॉय, आलोक कुमार, पीके भुइयां उपस्थित थे. समारोह का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने एआइएसएसइ परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया था. विद्यालय के दो छात्र त्रिशित मुखर्जी एवं रेयांश वत्स ने 98.6% अंक प्राप्त कर रामगढ़ जिले में टॉपर का स्थान हासिल किया. उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्य अतिथि ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया. अन्य 22 छात्रों को भी दसवीं की परीक्षा में 90 % व उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया. इनमें दक्ष आनंद, अदिति, निशित मित्तल, अभिनव कुमार, शुभम कुमार श्रीवास्तव, सुमित कुमार, कृष्णा कुमार, सृष्टि संगम, मैथिली सिंह, आयुषी राज, कैलाश सिंह मुंडा, सावनी तान्या, हर्ष स्नेही, आयुषी, वैभव कुमार, आलिया सिद्दीकी, विनीत कुमार, शगुन साहू, आदर्श राज, सुप्रिया पटेल, पार्थ सिंह व उत्कर्ष कुमार शामिल हैं. मुख्य अतिथि एनके अयंगर ने विद्यार्थियों की इस सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola