मोटर पंप का ग्लैंड पुशर खराब होने से गिद्दी में पानी के लिए हाहाकार

मोटर पंप का ग्लैंड पुशर खराब होने से गिद्दी में पानी के लिए हाहाकार
गिद्दी. मोटर पंप का ग्लैंड पुशर खराब रहने के कारण गिद्दी मजदूर कॉलोनी में पानी के लिए हाहाकार है. मजदूरों के क्वार्टरों में पिछले तीन-चार दिन से पेयजल आपूर्ति सुचारूपूर्वक नहीं हो रही है. इससे मजदूर परेशान है. मजदूरों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. कई मजदूरों को दैनिक कार्यों के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है. वैसे अधिकांश मजदूर पिछले कई वर्षों से पानी खरीद कर पी रहे हैं. मजदूरों में प्रबंधन के प्रति गुस्सा है. गिद्दी परियोजना के एक नंबर क्वायरी में दो मोटर पंप हैं. इसमें से एक मोटर पंप का ग्लैंड पुशर पिछले दो दिन से खराब है. पानी का स्तर नीचे चला गया है. इसके कारण दूसरा मोटर पंप भी ठीक से काम नहीं कर रहा है. एक मोटर पंप से मजदूरों के क्वार्टरों में जैसे-तैसे पानी मिल रहा है. कई मजदूरों के क्वार्टरों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है. उधर, कोलियरी प्रबंधन का कहना है कि खराब मोटर पंप को ठीक कराने के लिए भुरकुंडा भेजा गया है. जल्द ही यहां पर सुचारू पूर्वक जलापूर्ति व्यवस्था शुरू करा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




