नीट के सफल आयोजन को लेकर डीसी ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

नीट के सफल आयोजन को लेकर डीसी ने की बैठक

विज्ञापन

रामगढ़. नीट परीक्षा 2026 के सफल एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में तीन मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा. बताया गया कि जिले में नीट परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इनमें केंद्रीय विद्यालय रामगढ़, केंद्रीय विद्यालय बरकाकाना व आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ शामिल हैं. इन केंद्रों पर 889 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत, प्रकाश व बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने काे कहा. अभ्यर्थियों के सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती करने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola