पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचायें

Updated:
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचायें

विज्ञापन

गिद्दी. भाजपा ने शनिवार को गिद्दी में अभियान के तहत डाड़ी मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. सर्वप्रथम अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह, जयनारायण प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, कार्यक्रम प्रभारी पुरुषोत्तम पांडेय ने विभिन्न सत्रों में अपनी-अपनी बातें रखी. वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. वक्ताओं ने वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास, मन की बात, बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया, मोदी सरकार की उपलब्धियां, अंत्योदय से संतुष्टि विषय पर अपनी बातें रखी. वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों के बल पर ही भारत वैभव के शिखर पर पहुंचेगा और दुनिया का सिरमौर बनेगा. इसका संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया. शिविर में मंडल अध्यक्ष राजदीप प्रसाद, महामंत्री बृजकिशोर पाठक, रीमा कुमारी, गुंजन साव, अवधेश कुमार उपाध्याय, हुकुमनाथ महतो, करुण सिंह, वकील महतो, बसंत प्रजापति, गिरजा सिंह, पंकज सिंह, सियाराम सिंह, दीपक झा, सतीश सिंह, खेमलाल यादव, बिहारी प्रजापति, मुन्ना त्रिपाठी, सुरेश केशरी, प्रतिमा देवी, शिवनंदन गोप, श्वेता प्रकाश, प्रदीप सिंह, मुन्ना शर्मा, संजय शर्मा, मुकेश चंद्रवंशी, इरफान खान, ईश्वर गंझू, दिनेश यादव, पिंटू साव, छोटेलाल बेदिया, सुदामा शर्मा, राजेंद्र साहू, बाबूचरण बेदिया, चंद्रिका भोगता, विशेश्वर साव, रवींद्र सिंह, अवतार सिंह, ठाकुर दास महतो, शशिभूषण प्रसाद, पिंकी देवी, प्रीति देवी, सांवरमल शर्मा, कुणाल सिंह, सच्चिदानंद पांडेय उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola