बच्चों व बुजुर्गों के बीच संवाद आवश्यक : प्रधानाचार्य

Published by :SAROJ TIWARY
Published at :20 Apr 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों व बुजुर्गों के बीच संवाद आवश्यक : प्रधानाचार्य

बच्चों व बुजुर्गों के बीच संवाद आवश्यक : प्रधानाचार्य

विज्ञापन

रामगढ़. रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गोला रोड, रामगढ़ में दादा-दादी व नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव शंकर लाल अग्रवाल व प्रधानाचार्य प्रवीण ने किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों के दादा-दादी व नाना-नानी का स्वागत किया गया. नन्हे विद्यार्थियों ने उनके चरण पखार कर, तिलक लगा कर एवं आरती उतार कर अभिनंदन किया. दादा-दादी व नाना-नानी ने अनुभव साझा कर बच्चों को अनुशासन, संस्कार व शिक्षा का महत्व बताया. प्रधानाचार्य प्रवीण ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों व बुजुर्गों के बीच संवाद एवं संबंध मजबूत होना आवश्यक है. ऐसे कार्यक्रम बच्चों को पारिवारिक मूल्यों एवं परंपराओं से जोड़ते हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने व पारिवारिक संबंध मजबूत करने के लिए प्रेरित करना था.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola