मोदी के विकास कार्य को लेकर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

Edited by SAROJ TIWARY
Updated:
विज्ञापन

मोदी के विकास कार्य को लेकर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

कुजू. नगर परिषद क्षेत्र के बोंगावर करमाली टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति केंद्र के संयोजक त्रिभुवन कुशवाहा ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सह नगर परिषद अध्यक्ष मनोज गिरी ने प्रधानमंत्री द्वारा जनहित में किये गये विकास कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी. सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सांसद हजारीबाग मनीष जायसवाल से उक्त विकास कार्यों की अनुशंसा करवाने के साथ जल्द से जल्द पहल कर समाधान करने की बात कही. धन्यवाद ज्ञापन गोविंद करमाली ने किया. कार्यक्रम में गोविंद करमाली, विशाल करमाली, दिलीप करमाली, सुरेंद्र करमाली, संतोष करमाली, धनेश्वर करमाली, सागर करमाली, सुनील करमाली, राजेश करमाली, अर्जुन करमाली, अमित करमाली, नकुल करमाली, प्रेम करमाली, सुनीता करमाली, लखन करमाली, दीपक कुशवाहा, बलराम करमाली, आलोक कुमार, सनी कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola