माता रानी के महास्नान को लेकर जल यात्रा

Published at :20 Oct 2015 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
माता रानी के महास्नान को लेकर जल यात्रा

माता रानी के महास्नान को लेकर जल यात्रा फोटो फाइल संख्या 20 कुजू सी: जल यात्रा में शामिल श्रद्धालु कुजू.श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, कुजू द्वारा मंगलवार की सुबह सात बजे जल यात्रा निकाली गयी. जल यात्रा मंदिर परिसर से गाजे -बाजे के साथ कुजू छठ बड़ा तालाब पहुंची. यहां माता रानी का स्नान आचार्य […]

विज्ञापन

माता रानी के महास्नान को लेकर जल यात्रा फोटो फाइल संख्या 20 कुजू सी: जल यात्रा में शामिल श्रद्धालु कुजू.श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, कुजू द्वारा मंगलवार की सुबह सात बजे जल यात्रा निकाली गयी. जल यात्रा मंदिर परिसर से गाजे -बाजे के साथ कुजू छठ बड़ा तालाब पहुंची. यहां माता रानी का स्नान आचार्य भैरव गांगुली की देख रेख में पंडित लालू पंडा, चंदन चक्रवर्ती व देवदुलाल चक्रवर्ती ने किया. इसके बाद कलश और माता रानी की पालकी मंदिर परिसर पहुंची. यहां नवपत्रिका प्रवेश, कलश स्थापन, सप्तमी पूजा, प्राण प्रतिष्ठा के बाद आरती हुई. पुष्पांजलि के बाद अष्ठमी पूजा आरंभ की गयी. जल यात्रा में बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, प्रवीण मेहता, अरविंद कुमार, राजेश्वर प्रसाद, लखन प्रसाद, रतन प्रसाद, मनोज प्रसाद, दशरथ प्रसाद केशरी, जनक प्रसाद, प्रेम प्रसाद, राजू प्रसाद, महेश गुप्ता, बद्री प्रसाद, कंचन प्रसाद, रामप्रसाद, विनोद प्रसाद, ठाकुर प्रसाद, बद्री प्रसाद, मालो केशरी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, निरंजन केशरी, मोती प्रसाद केशरी, भोला चौरसिया, बबलू गुप्ता, राजेश प्रसाद, इंदर प्रसाद गुप्ता, राजू मेहता, संतोष प्रसाद जगला, रामकुमार, विजय केशरी, राजू गुप्ता, सुनील साहू, चंदू केशरी, प्रदीप कुमार, झुन्नू लाल, श्रवण सिंह, संजय मंडल, यमुना आदि शामिल हुए. श्रद्धालु कंचन ठाकुर, अमित कुमार व ओम केशरी के सौजन्य से प्रसाद का वितरण किया गया. महानवमी के पूजन व हवन के पश्चात मंदिर परिसर में नौ कन्या पूजन व भव्य भंडारे का आयोजन संतोष साहू (जगला) व राजू मेहता द्वारा किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola