बसंतपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन

बसंतपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन घाटोटांड़. बसंतपुर गांव के नीम टोला में सोमवार को किसान गोष्ठी सह धान फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. वीएनआर सीड्स के प्रतिनिधि विकास कुमार ने बताया कि बसंतपुर पंचायत के किसान छोटे लाल महतो ने कंपनी से वीएनटू 2245 धान का बीज ला कर इस वर्ष तीन एकड़ […]
बसंतपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन घाटोटांड़. बसंतपुर गांव के नीम टोला में सोमवार को किसान गोष्ठी सह धान फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. वीएनआर सीड्स के प्रतिनिधि विकास कुमार ने बताया कि बसंतपुर पंचायत के किसान छोटे लाल महतो ने कंपनी से वीएनटू 2245 धान का बीज ला कर इस वर्ष तीन एकड़ 17 डिसमिल में धान की खेती की थी. कम बारिश के बावजूद धान की फसल अच्छी हुई है. उन्होंने उक्त धान बीज की गुणवत्ता की जानकारी देते हुए किसानों से इस धान बीज के इस्तेमाल की सलाह दी. माैके पर जीतन महतो, नरेश महतो, भोला महतो ,कमल महतो, देवनारायण महतो, सोहन लाल महतो, लाल केश्वर महतो, पारस नाथ राम महतो, बैजनाथ महतो ,रामेश्वर महतो, उमेश कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










