छावनी फुटबॉल मैदान में होगा रावण दहन

Published at :19 Oct 2015 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
छावनी फुटबॉल मैदान में होगा रावण दहन

छावनी फुटबॉल मैदान में होगा रावण दहन समिति ने लिया तैयारी का जायजा फोटो फाइल 19आर-एल-तैयारी का जायजा लेते रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के लोग.रामगढ़. छावनी फुटबॉल मैदान में विजयादशमी के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के लोगों द्वारा की जा रही है. पुतलों का […]

विज्ञापन

छावनी फुटबॉल मैदान में होगा रावण दहन समिति ने लिया तैयारी का जायजा फोटो फाइल 19आर-एल-तैयारी का जायजा लेते रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के लोग.रामगढ़. छावनी फुटबॉल मैदान में विजयादशमी के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के लोगों द्वारा की जा रही है. पुतलों का निर्माण कार्य भी जोरों पर है. छावनी फुटबॉल मैदान में भी टेंट आदि लगाये जा रहे हैं. समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा व विशिष्ट अतिथि छावनी परिषद के सीइअो आरके द्विवेदी होंगे. समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक शंकर चौधरी, अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह, प्रो आलोक कुमार सिंह, रवींद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, दुर्गा सिंह आदि ने सोमवार को पुतला का निर्माण कार्य आैर फुटबॉल मैदान में की जा रही तैयारी का जायजा लिया. पूर्व विधायक शंकर चौधरी व अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह ने बताया कि कुछ वर्षों से फुटबॉल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा था. रामगढ़ शहर के लोगों की मांग पर इस वर्ष पुन: छावनी फुटबॉल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसमें रामगढ़ की जनता भरपूर सहयोग दे रही है. जनता के सहयोग से फुटबॉल मैदान में भव्य रावण दहन समारोह आयोजित होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola