पुलिस परिवार ने 54 यूनिट ब्लड रम्सि को दान किया

Published at :18 Oct 2015 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस परिवार ने 54 यूनिट ब्लड रम्सि को दान किया

पुलिस परिवार ने 54 यूनिट ब्लड रिम्स को दान किया फोटो फाइल 18आर-सी-रक्तदान शिविर में मोजूद एसपी व अन्य अतिथि, 18आर-डी-रक्तदान करते अतिथि.रामगढ़. जिला पुलिस व रिम्स रांची के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, छतरमांडू में रविवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में जिला पुलिस के 54 पुलिस पदाधिकारी व […]

विज्ञापन

पुलिस परिवार ने 54 यूनिट ब्लड रिम्स को दान किया फोटो फाइल 18आर-सी-रक्तदान शिविर में मोजूद एसपी व अन्य अतिथि, 18आर-डी-रक्तदान करते अतिथि.रामगढ़. जिला पुलिस व रिम्स रांची के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, छतरमांडू में रविवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में जिला पुलिस के 54 पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने ब्लड दान किया. मौके पर एसपी डॉ एमतमिल वाणन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस शहीदी दिवस मनाया जाता है. इस बार राज्य सरकार के निर्देश पर इसे सप्ताह भर मनाया जा रहा है. रामगढ़ जिला में इस दिवस को ब्लड डोनेशन के रूप में मनाया गया है. इस काम को पुलिस सामाजिक दायित्व के तहत कर रही है. इसमें जिला के इच्छुक पुलिस पदाधिकारी व जवानों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया है. रक्तदान शिविर में रिम्स के चिकित्सक डॉ केके सिंह, अफजल, रामचंद्र सेठ, तेजनारायण, हर्षिंग नायक, सदर की एएनएम राहेलामा सहित जिला के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola