पचास प्रतिशत से कम आधार संख्या संग्रह करनेवाले बीएलओ पर कार्रवाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 12:07 PM

विज्ञापन

पतरातू.पतरातू प्रखंड के सीओ ने कहा है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 50 प्रतिशत से कम आधार संख्या कलेक्शन करनेवाले बीएलओ पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पूर्व की बैठकों में कई बार बीएलओ को विशेष कैंप व मतदाताओं के घर-घर जाकर आधार संख्या प्राप्त करने का निर्देश […]

विज्ञापन

पतरातू.पतरातू प्रखंड के सीओ ने कहा है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 50 प्रतिशत से कम आधार संख्या कलेक्शन करनेवाले बीएलओ पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पूर्व की बैठकों में कई बार बीएलओ को विशेष कैंप व मतदाताओं के घर-घर जाकर आधार संख्या प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है. ई मेल आइडी व मोबाइल नंबर प्राप्त करना है. परंतु इस आवश्यक कार्य में बीएलओ द्वारा अपेक्षित प्रगति नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से कम कलेक्शन करनेवाले बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी. डीसी को भी रिपोर्ट भेजी जायेगी. जानकारी के अनुसार, बीएलओ लालदेव भगत व सुको देवी से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola