कार्यकर्ता समस्याओं से अवगत करायें : बबीता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 12:07 PM

विज्ञापन

3बीएचयू-1-महिला कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष.भदानीनगर. कांग्रेस से महिला कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की खबर सुन कर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबीता सिंह बुधवार को कुरसे गांव पहुंची. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने महिलाओं के साथ कुरसे शिव मंदिर प्रांगण में बैठक की. मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, […]

विज्ञापन

3बीएचयू-1-महिला कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष.भदानीनगर. कांग्रेस से महिला कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की खबर सुन कर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबीता सिंह बुधवार को कुरसे गांव पहुंची. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने महिलाओं के साथ कुरसे शिव मंदिर प्रांगण में बैठक की. मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें महिलाओं को मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाता है. उन्होंने महिलाओं से गिले- शिकवे भूलते हुए अपील की कि पार्टी से संबंधित या अन्य समस्याओं से उन्हें अवश्य अवगत करायें, ताकि उसका समाधान किया जा सके. मौके पर कई महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा. इसमें दशमी देवी, सुनीता देवी, आरती देवी, सरोज देवी, सावित्री देवी, उर्मिला देवी, जतरी देवी, पुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, मीना देवी आदि मुख्य हैं. इस अवसर पर मुनिया देवी, निराशो देवी, पैरो देवी, जानकी देवी, मोना देवी, राखी देवी, गेंदवा देवी, जीरवा, मानती, झिंगवा सहित संतोष कुमार, अलीमाम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola