खड़ी बस को टक्कर मारी, एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 6:30 AM
रामगढ़ : शनिवार की सुबह कांकेबार के फोर लेन बाइ पास चौराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह एक जाइलो (जेएच-01बीए-7213) पर दरभंगा से एक विवाह समारोह में भाग लेकर लोग लौट रहे थे. इसी क्रम में कांकेबार के फोर लेन बाई […]
रामगढ़ : शनिवार की सुबह कांकेबार के फोर लेन बाइ पास चौराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह एक जाइलो (जेएच-01बीए-7213) पर दरभंगा से एक विवाह समारोह में भाग लेकर लोग लौट रहे थे.
इसी क्रम में कांकेबार के फोर लेन बाई पास चौराहे पर पैसेंजर उतार रहे एक बस के पीछे तेज गति से आती जाइलो ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में चालक सहरसा निवासी विजय कुमार, रांची डोरंडा निवासी शंभू कुमार दास, अभय कुमार (गुल्लू) घायल हो गये. तत्काल इन घायलों को अस्पताल लाया गया.
जहां इलाज के क्रम में चालक विजय कुमार की मौत हो गयी. अन्य दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद पुलिस ने दुघर्टना ग्रस्त जाइलो को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही पुलिस का कहना है कि बस दुघर्टना के बाद वहां से भाग गयी थी. बस का पता चल गया है. उसे भी जब्त कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










