Siwan News : जनगणना प्रगणक से मारपीट, FIR की अनुशंसा

कार्यालय की फाइल तस्वीर
Siwan News : जनगणना प्रगणक से मारपीट, FIR की अनुशंसा, पुलिस ने शुरू की जांच
Siwan News (धनेश कुमार) : गोरियाकोठी लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मुसेहरी गांव में जनगणना कार्य करने पहुंचे जनगणना प्रगणक सह शिक्षक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की बताई जा रही है.मामले में बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी ने जामो थाना को कार्रवाई हेतु पत्र भेजते हुए एफआईआर दर्ज करने की अनुशंसा की है.
आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, मोबाइल जमीन पर पटक दिया
जानकारी के अनुसार, जनगणना प्रगणक सह शिक्षक निलेश कुमार गांव मुसेहरी में जनगणना कार्य के लिए पहुंचे थे. आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी उमत्त अली एवं अन्य अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया.
आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की हुई अनुशंसा
किसी तरह वहां से निकलकर प्रगणक ने घटना की जानकारी बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी कृष्ण कुमार को दी. इसके बाद चार्ज पदाधिकारी ने जामो थाना को पत्र भेजकर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की. वहीं पीड़ित निलेश कुमार चौरसिया, जो उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भादा खुर्द में सहायक शिक्षक पद पर कार्यरत हैं, ने भी जामो थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.
पुलिस ने शुरू की जांच
इधर जामो थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.दूसरी ओर, उमत्त अली ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार एवं दुर्भावनापूर्ण बताया है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.
Also Read : Siwan News : मानसून से पहले पुलों की सेहत जांचने पहुंचा पथ निर्माण विभाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










