सीवान के हसनपुरा में किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पांच लोगों पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
एम एच नगर थाना  | Prabhat Khabar Network

एम एच नगर थाना

हसनपुरा के एमएच नगर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

Siwan News: एमएच नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता की मां ने एमएच नगर थाना में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बकरी चराने के दौरान घर में खींचने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, 27 जुलाई की सुबह किशोरी गांव के सरकारी विद्यालय के समीप बकरियों को चारा खिलाने गयी थी. इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़कर अपने घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया. विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिये. किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर वहां से भागी, जिसके बाद आरोपी भी मौके से फरार हो गया.

शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़ित परिवार के साथ गाली-गलौज की. इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया गया और घटना की शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गयी.

पांच लोगों को बनाया आरोपित

पीड़िता की मां ने प्राथमिकी में तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को आरोपित बनाया है. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

एमएच नगर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है. पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- बिहार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: जेल से जल्द बाहर आएंगे छात्र, सरकार के आदेश के बाद जारी हुआ रिलीज ऑर्डर


विज्ञापन
उमाशंकर राम

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन