सारण में बीडीओ पर हमले के विरोध में तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
फोटो :बीडीओ प्रियंका कुमारी  | Prabhat Khabar Network

बीडीओ प्रियंका कुमारी

बिहार में बीडीओ पर हुए हमले के विरोध में भगवानपुर हाट की बीडीओ प्रियंका कुमारी ने काली पट्टी बांधकर सुरक्षा और मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

Siwan News: सारण में 25 जुलाई को विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान दो प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के विरोध में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भगवानपुर हाट में भी अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भगवानपुर हाट की बीडीओ प्रियंका कुमारी ने बांह पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग का समर्थन किया.

मुख्य सचिव को भेजा गया ज्ञापन

बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ की जिला सचिव कुमारी सुषमा ने इस संबंध में राज्य सरकार के मुख्य सचिव को विस्तृत ज्ञापन भेजकर बीडीओ की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

संघ का कहना है कि जब तक सरकार घायल अधिकारियों के समुचित इलाज, मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस एवं सार्थक पहल नहीं करती, तब तक राज्य के सभी बीडीओ नियमित शासकीय कार्य करते हुए बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते रहेंगे.

प्रखंड कार्यालयों में सुरक्षा उपकरण की मांग

ज्ञापन में प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में बॉडी प्रोटेक्टर, रायट हेलमेट, शील्ड, लेग गार्ड और आर्म गार्ड सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की गयी है. इसके साथ ही कार्यालय कार्य, जनसुनवाई, ड्यूटी और क्षेत्र भ्रमण के दौरान सभी बीडीओ के साथ कम-से-कम दो प्रशिक्षित सुरक्षा गार्डों की स्थायी प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की गयी है.

घायल अधिकारियों के इलाज और मुआवजे की मांग

संघ ने यह भी मांग की है कि ड्यूटी के दौरान घायल होने वाले अधिकारियों का उच्च स्तरीय अस्पताल में सरकारी खर्च पर समुचित इलाज कराया जाये. वहीं, ड्यूटी के दौरान गंभीर दुर्घटना या असामयिक निधन की स्थिति में विशेष क्षतिपूर्ति, पर्याप्त बीमा सुरक्षा और आश्रितों के लिए स्पष्ट एवं प्रभावी नीति बनायी जाये.

Also Read: वोटिंग से एक दिन पहले प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नीतीश कुमार के वीडियो को फर्जी बताना पड़ा भारी


विज्ञापन
रंजीत यादव

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन