सीवान: बड़हरिया में रोज 850 संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग, 14 अगस्त तक चलेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन
टीबी मुक्त भारत अभियान: प्रतिदिन 850 संभावित मरीजों की हो रही स्क्रीनिंग

बड़हरिया में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रोज करीब 850 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग हो रही है. ट्रूनेट टेस्ट और एक्स-रे से जांच कर समय पर इलाज शुरू किया जा रहा है.

विज्ञापन

सीवान: टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया के तत्वावधान में प्रतिदिन करीब 850 संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि विशेष अभियान 24 मार्च से शुरू हुआ है और 14 अगस्त तक चलेगा.

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक टीबी मरीजों की पहचान कर समय पर उनका इलाज सुनिश्चित करना है, ताकि टीबी से होने वाली मृत्यु दर में कमी लायी जा सके. लगातार खांसी, बुखार और टीबी से जुड़े अन्य लक्षण वाले लोगों की विशेष रूप से जांच करायी जा रही है.

ट्रूनेट टेस्ट और एक्स-रे से हो रही जांच

संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ ट्रूनेट टेस्ट, एक्स-रे सहित अन्य आवश्यक जांच करायी जा रही है. इससे बीमारी की जल्द पुष्टि कर मरीजों का उपचार शुरू करने में मदद मिलेगी.

वहीं, निक्षय मित्र भी टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. डीबीटी के माध्यम से भी मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है.

अभियान के सफल संचालन में एसटीएस नेहा कुमारी, एलटी प्रभात कुमार उपाध्याय, एलटी मनोज कुमार अजनबी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

Also Read: वोटिंग से एक दिन पहले प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नीतीश कुमार के वीडियो को फर्जी बताना पड़ा भारी


विज्ञापन
आनंद मिश्र

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन