JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार की लड़ाई, दिल्ली में संसद के बाहर BJP का प्रदर्शन, रांची में बारिश के बीच सड़कों पर छात्र

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली के संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करते झारखंड के सांसद

दिल्ली के संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करते झारखंड के सांसद

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. राज्यभर के हजारों युवा सड़कों पर उतर आए हैं, वहीं BJP ने दिल्ली में संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. जानिए कब तक जारी रहेगा यह आंदोलन.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. एक तरफ जहां राज्य के हजारों युवा रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में जुटकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने दिल्ली में संसद भवन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी नेताओं ने परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई (CBI) जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और 'झामुमो-कांग्रेस सरकार युवाओं के भविष्य का सौदा बंद करें' व 'पेपर लीक बंद करो' जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग

संसद भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफे की मांग की है. इसके साथ ही बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लेते हुए इस पूरे घोटाले पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए और कांग्रेस से हेमंत सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की मांग की. इस विरोध प्रदर्शन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, पलामू सांसद बी.डी. राम, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और चतरा सांसद कालीचरण सिंह सहित कई प्रमुख नेता शामिल थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड शराब टेंडर जांच में एक्शन: ACB ने पूर्व उत्पाद आयुक्त समेत तीन अधिकारियों को किया तलब

भारी बारिश के बीच सड़कों पर उतरे छात्र

दूसरी ओर, झारखंड के आंदोलित छात्र बुधवार से दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर अपनी मांगों को लेकर रांची की सड़कों पर उतर आए हैं. मूसलाधार बारिश के बावजूद छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे छाता लेकर पैदल मार्च निकालते व प्रदर्शन करते दिखाई दिए. आंदोलनकारियों ने सरकार को स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि जब तक राज्य की शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शी सुधार नहीं होता, तब तक उनका यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा. इसके साथ ही आंदोलनरत छात्रों ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी राजनीतिक दलों को हिदायत दी है कि वे छात्रों के इस आंदोलन का राजनीतिक फायदा उठाने या इसका श्रेय लेने की कोशिश न करें.

ये भी पढ़ें: मलेरिया से सीआरपीएफ जवान की मौत, एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस में दी गई अंतिम सलामी


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola