सीवान: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफर

घायल को अस्पताल पहुंचाते ग्रामीण
सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सदर अस्पताल सीवान रेफर किया गया.
Siwan News: दरौंदा थाना क्षेत्र के लीलासाह के पोखरा के पास बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है.
ससुराल जाने के दौरान हुआ हादसा
बताया जाता है कि वीरेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ गोरियाकोठी से दरौंदा थाना क्षेत्र के डुमरी स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान लीलासाह के पोखरा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वीरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया.
स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत फरार
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस फरार चालक और दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
इसे भी पढ़ें- बिहार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: जेल से जल्द बाहर आएंगे छात्र, सरकार के आदेश के बाद जारी हुआ रिलीज ऑर्डर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











