पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर शिकंजा, दिल्ली पुलिस ने X से मांगी यूजर्स की जानकारी

पीएम नरेंद्र मोदी (File Photo)
CJP विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. शिकायतों के आधार पर पुलिस ने अब एक्स (X) से उन यूजर्स की जानकारी मांगी है, जिनके पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हुआ है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक वीडियो को 'गलती से हटाए जाने' के विवाद के कुछ दिनों बाद अब मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X तक पहुंच गया है. CJP विरोध प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर दिल्ली पुलिस ने X से संबंधित जानकारी मांगी है.
दिल्ली पुलिस ने बुधवार (29 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को पत्र लिखा है. पुलिस ने पीएम मोदी और अन्य संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक या अपमानजनक भाषा वाले पोस्ट हटाने को कहा है. यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद की गई है.
X से दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने एलन मस्क के ओनरशिप वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से ऐसे पोस्ट और वीडियो हटाने को कहा है, जिनमें सरकार के प्रमुखों को निशाना बनाया गया है. साथ ही पुलिस ने इन अकाउंट्स से जुड़ी जानकारी और यूजर्स की डिटेल भी शेयर करने को कहा है. पुलिस ने X से इन अकाउंट्स की पूरी जानकारी मांगी है. इसमें यूजर के लॉगिन और लॉगआउट की जानकारी, पोस्ट किए गए कंटेंट की तारीख और समय, नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी डिटेल शामिल हैं.
दिल्ली पुलिस ने यह कदम उन शिकायतों के बाद उठाया है, जिनमें पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था. बताया गया कि ये पोस्ट जंतर-मंतर पर कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्र प्रदर्शन और 20 जुलाई के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर डाले गए थे.
ये भी पढ़ें: Video : CJP आंदोलन की खोज मोहम्मद इरफान, राहुल गांधी भी मिलने पहुंचे
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसकी सोशल मीडिया निगरानी टीम लगातार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नजर रख रही है. अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट मिलती है तो संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस भेजकर उसे हटाने को कहा जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी ऑनलाइन गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है और हर अपडेट की निगरानी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










