मौसम : बिहार-झारखंड में होगी बारिश, 4 अगस्त तक इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 30 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और 31 जुलाई 2026 को गुजरात क्षेत्र के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश (21 सेंटीमीटर या उससे अधिक) होने की संभावना है. जानें किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.
Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 30 जुलाई से 4 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने का खतरा बढ़ सकता है.
वहीं, 30 जुलाई से 4 अगस्त के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ पंजाब में, 1 से 4 अगस्त के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 2 से 4 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार, 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 30 जुलाई के अलावा 1 से 4 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.
बिहार में बारिश का अलर्ट
30 जुलाई को बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. उत्तर बिहार के जिलों, जैसे पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और आसपास के क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं दक्षिण और मध्य बिहार, जिनमें पटना, भोजपुर, बक्सर, गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और आसपास के जिले शामिल हैं, वहां कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.

झारखंड में बारिश का पूर्वानुमान
रांची मौसम केंद्र की ओर से जारी 30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 के वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड के सभी जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम समेत लगभग पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 जुलाई को दिल्ली में मौसम सुहावना रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दोनों दिन हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. 30 जुलाई को दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 31 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिन के समय हल्की बारिश या फुहारें पड़ने की संभावना है.
राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी
दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के साथ ही राजस्थान में बारिश का दौर तेज होने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. इस दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में भी मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है.
मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










