Video: फुटबॉल मैदान में पहुंचा हाथी...बच्चों से गेंद छुड़ा खुद लगा खेलने, किक लगाते ‘गजराज’ का क्यूट मोमेंट वायरल
फुटबॉल खेल रहा हाथी
Elephant Plays Football In Numaligarh Assam : असम के गोलाघाट में एक जंगली हाथी ने फुटबॉल मैदान में घुसकर बच्चों को चौंका दिया. हाथी बच्चों की फुटबॉल के साथ ऐसे खेलने लगा जैसे वह खुद खिलाड़ी हो. यह अनोखा नज़ारा कैमरे में कैद हो गया और अब वायरल हो रहा है.
असम के गोलाघाट जिले से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है. इसमें एक जंगली हाथी फुटबॉल के साथ खेलता नजर आ रहा है. मैदान में खेल रहे बच्चे हाथी को देखते ही दूर हट गए, जबकि हाथी काफी देर तक गेंद के पीछे दौड़ता और उसे पैरों से किक लगाता रहा.
बच्चों के फुटबॉल मैदान में अचानक पहुंचा हाथी
- यह मामला गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ इलाके का बताया जा रहा है. रविवार को बोगीधला खेल मैदान में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे. इसी दौरान जंगल की ओर से एक जंगली हाथी मैदान में पहुंच गया.
- हाथी के मैदान में आते ही बच्चों ने खेल रोक दिया और सुरक्षित दूरी पर चले गए. इसके बाद हाथी की नजर फुटबॉल पर पड़ी. उसने गेंद को अपने पैरों से धकेलना शुरू कर दिया. कुछ ही देर में वह गेंद के साथ मैदान में दौड़ता और किक लगाता दिखाई देने लगा.
- वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे वाकये का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
तीन दिन पहले टायर में फंसा था हाथी का गला
असम के ही नुमालीगढ़ में कुछ दिन पहले एक और हाथी से जुड़ा मामला सामने आया था. शुक्रवार को एक जंगली हाथी के गले में ट्रैक्टर का टायर फंसा होने का वीडियो वायरल हुआ था. टायर के कारण हाथी काफी परेशान दिखाई दे रहा था और रिहायशी इलाके में भी भागता नजर आया.
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी की तलाश शुरू की. टीम ने ड्रोन की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया और उसके पास पहुंचकर गले में फंसे टायर को निकाल दिया.
ये भी पढ़ें: Video : अचानक हवा में गिरने लगा विमान..तीन बार पायलट ने की बचाने की कोशिश, फिर ऐसे हुई 60 मील दूर लैंडिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए