ऑपरेशन सिंदूर : भारत ने S-400 से 314 किमी दूर उड़ाया पाकिस्तानी विमान, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर लिए हवा में तैरता भारतीय जवान, फोटो ANI
भारतीय वायुसेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान 314 किलोमीटर दूर दुश्मन के इलाके में एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया. रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट ने इस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई का खुलासा किया है.
ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने सीमा पार दुश्मन के इलाके में 314 किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तानी वायुसेना के एक 'स्पेशल-मिशन' विमान को मार गिराया था. रक्षा मंत्रालय की वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में इस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई का आधिकारिक खुलासा किया गया है. इसे सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) प्रणाली द्वारा की गई अब तक की सबसे लंबी और सटीक स्ट्राइक में से एक माना जा रहा है.
पाकिस्तान का तोड़ा भ्रम, घर में घुसकर विमान को किया तबाह
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रडारों ने चुपचाप पाकिस्तानी खतरे को ट्रैक किया और लंबी दूरी की मिसाइल ने अपने अधिकतम निशाना क्षेत्र पर जाकर दुश्मन के विमान को तबाह कर दिया. इस कार्रवाई ने पाकिस्तान के उस भ्रम को तोड़ दिया कि दूरी उन्हें भारतीय मिसाइलों से सुरक्षित रख सकती है.
स्वदेशी सिस्टम IACCS का कमाल
चार दिनों तक चले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी 'इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम' (IACCS) के जरिए सैन्य और नागरिक निगरानी प्रणालियों को जोड़कर एयर डिफेंस का संचालन किया.
पाकिस्तानी एयरबेस पर सटीक हमले
भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर, मुरीद, सरगोधा, जैकोबाबाद और भोलारी स्थित सैन्य ढांचों, रडार और कमांड सेंटरों को निशाना बनाया.
भारतीय सेना ने नागरिक विमानों की सुरक्षा का ध्यान
रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान ने सैन्य संघर्ष के दौरान भी अपना सिविल एयरस्पेस खुला रखा था, जबकि भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा और किसी भी असैन्य विमान को नुकसान नहीं पहुंचने दिया.
219 वायु योद्धाओं को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार
इस ऑपरेशन के सफल संचालन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन जाकर वायु सैनिकों की सराहना की थी. ऑपरेशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय वायुसेना के कर्मियों को 219 राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: VIDEO : समुद्र की लहरों में गायब हुआ 243 लोगों से भरा यात्री जहाज! सामने आया खौफनाक मंजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए