Video : अचानक हवा में गिरने लगा विमान..तीन बार पायलट ने की बचाने की कोशिश, फिर ऐसे हुई 60 मील दूर लैंडिंग
टर्किश एयरलाइंस
Flight Turbulence Video : टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट इस्तांबुल से ट्यूनीशिया जा रही थी, इस दौरान खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस के कारण यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. तीन बार लैंडिंग के असफल प्रयास के बाद विमान को पास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया,
इस्तांबुल से ट्यूनीशिया जा रही टर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस समय यात्रियों के बीच अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, जब विमान खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस के बीच लैंडिंग की कोशिश कर रहा था. इस घटना का वीडियो एक यात्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें विमान के हिलने के दौरान यात्रियों को अपनी सीटों को मजबूती से पकड़े देखा जा सकता है.
बताया जा रहा है कि 10 सितंबर को खराब मौसम के कारण ट्यूनिस-कार्थेज एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश नाकाम होने के बाद विमान को एनफिधा-हम्मामेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया. वीडियो इसी दौरान का है.
लैंडिंग के दौरान तेज टर्बुलेंस से डर गए यात्री
- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में अपनी मां के साथ सफर कर रहीं यात्री मरीना मैस्काया ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.
- वीडियो में केबिन के अंदर यात्रियों की घबराहट साफ सुनाई देती है. विमान के तेज झटकों के बीच कुछ यात्री सीटों को पकड़े हुए नजर आते हैं.
- मैस्काया के अनुसार, विमान के ट्यूनिस एयरपोर्ट के करीब पहुंचने के बाद स्थिति बिगड़ने लगी. उन्होंने दावा किया कि पायलट ने खराब मौसम के बीच लैंडिंग की कोशिश की और विमान को कई बार नीचे लाने का प्रयास किया गया.
- तीसरी कोशिश के दौरान उन्हें विमान के अचानक नीचे जाने जैसा महसूस हुआ. हालांकि, विमान के वास्तव में ‘फ्री फॉल’ में जाने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
खराब मौसम के कारण दूसरे एयरपोर्ट पर लैंडिंग
लैंडिंग की स्थिति अनुकूल नहीं होने के बाद विमान को ट्यूनिस-कार्थेज एयरपोर्ट से डायवर्ट कर दिया गया. फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा में 10 सितंबर को इस्तांबुल से ट्यूनिस जाने वाली उड़ान के एनफिधा-हम्मामेट एयरपोर्ट पहुंचने की पुष्टि की है. एनफिधा-हम्मामेट एयरपोर्ट ट्यूनिस से दक्षिण की ओर स्थित है. यहां विमान की लैंडिंग के बाद यात्रियों को राहत मिली. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है.
ये भी पढ़ें: VIDEO: 200 यात्री आराम से बैठे थे और अचानक खंभे से टकरा गया प्लेन, श्रीनगर एयरपोर्ट का वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए