VIDEO : ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत..मलेशियाई PM ने गुनगुनाया किशोर कुमार का गाना, वीडियो शेयर कर लिखा- इजाजत है गुरु

Updated:
विज्ञापन

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BRICS Summit : नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार का लोकप्रिय गाना 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' गाकर सबका दिल जीत लिया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

नई दिल्ली में जारी BRICS शिखर सम्मेलन के बीच मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का एक अलग अंदाज देखने को मिला. अनवर इब्राहिम ने मशहूर गायक किशोर कुमार का सदाबहार गीत ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और उसकी काफी चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

किशोर कुमार का गाना गाते नजर आए अनवर इब्राहिम

BRICS समिट के दौरान मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने हिंदी फिल्म संगीत के प्रति अपनी पसंद एक बार फिर जाहिर की. उन्होंने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीत ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ की कुछ पंक्तियां गाईं. इसका वीडियो उन्होंने एक्स पर शेयर किया.

यह गीत साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म तीन देवियां का है. इसे किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी. गाने का संगीत एसडी बर्मन ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे.

पहले भी गुनगुनाया चुके हैं किशोर कुमार का गाना

  • अनवर इब्राहिम का किशोर कुमार के संगीत से लगाव पहले भी सामने आ चुका है. साल 2024 में भारत यात्रा के दौरान भी उन्होंने ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाना गुनगुनाया था.
  • यह पहली बार नहीं है जब मलेशियाई प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर किशोर कुमार का यह गीत गाया हो. उनकी इस पसंद ने भारत और मलेशिया के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव की एक दिलचस्प तस्वीर भी पेश की है.

मोदी की मलेशिया यात्रा में भी दिखा था अनवर इब्राहिम का बॉलीवुड कनेक्शन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फरवरी 2026 में मलेशिया यात्रा के दौरान भी बॉलीवुड संगीत की झलक देखने को मिली थी. अनवर इब्राहिम ने मोदी की यात्रा से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था, जिसमें फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का लोकप्रिय गाना ‘बोले चूड़ियां’ इस्तेमाल किया गया था.
  • अनवर इब्राहिम का किशोर कुमार का गाना गाना इसी बॉलीवुड कनेक्शन को एक बार फिर चर्चा में ले आया है. BRICS जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच के बीच उनकी यह संगीत पसंद सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola