Mumbai Rains: मुंबई सहित इन इलाकों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; 50KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मुंबई में बारिश का नजारा, फोटो ANI
मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने 13 सितंबर को भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.
Mumbai Rains: मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर भारी जलजमाव हो गया है, जिससे आम जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMI Airport) के पास और नालासोपारा में सड़कों पर पानी भर जाने से सुबह के वक्त यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग कुलाबा मुंबई के अनुसार, 13 सितंबर को मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश की संभावना है. इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं जारी करने की संभावना है.
- पालघर (Palghar): गरज-चमक के साथ बिजली गिरना, भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना.
- ठाणे (Thane): गरज-चमक के साथ बिजली गिरना, भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं.
- मुंबई (Mumbai): गरज-चमक के साथ बिजली गिरना, भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं.
- रायगढ़ (Raigad): बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं.
- रत्नागिरी (Ratnagiri): बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना.
14 से 15 सितंबर को मुंबई सहित इन जगहों पर होगी मध्यम बारिश
- पालघर: 14 से 15 सितंबर को मध्यम बारिश, 16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश.
- ठाणे: 14 से 15 सितंबर को मध्यम बारिश, 16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश.
- मुंबई: 14 सितंबर को मध्यम बारिश, 15 से 16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश.
- रायगढ़: 14 सितंबर को मध्यम बारिश, 15 से 16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश.
- रत्नागिरी: 14 सितंबर को गरज के साथ हल्की/मध्यम बारिश; 15-16 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश.
- सिंधुदुर्ग (Sindhudurg): पूरे 5 दिन (13 से 16 सितंबर) हल्की से मध्यम बारिश / गरज के साथ बौछारें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए