VIDEO: 200 यात्री आराम से बैठे थे और अचानक खंभे से टकरा गया प्लेन, श्रीनगर एयरपोर्ट का वीडियो वायरल
Author गौतम कुमार
Updated:
विज्ञापन
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की पार्किंग के दौरान एक पोल से टकराने से हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं.
विज्ञापन
श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार(4 सितंबर) सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नवी मुंबई से पहुंचा इंडिगो का एक विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल से टकरा गया. विमान में यात्री और क्रू सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई.
विज्ञापन
बे नंबर 6 पर हुआ हादसा
- जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 225 नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी. विमान को सुबह करीब 9 बजकर 2 मिनट पर बे नंबर 6 पर पार्क किया जा रहा था.
एयरपोर्ट पर बे नंबर (Bay Number) या एयरक्राफ्ट स्टैंड (Aircraft Stand) वह खास जगह (पार्किंग स्लॉट) होती है जहाँ विमान को यात्रियों को चढ़ाने, उतारने, ईंधन भरने या पार्क करने के लिए खड़ा किया जाता है.
- इसी दौरान विमान VDGS पोल के संपर्क में आ गया. एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं. यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारने के लिए मैनुअल सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया.
- हादसे में विमान को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, इस घटना से श्रीनगर एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और उड़ानों का परिचालन जारी रहा.
VDGS पोल तक कैसे पहुंचा विमान
- फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि पार्किंग के दौरान विमान वीडीजीएस पोल तक कैसे पहुंचा. एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सही वजह सामने आएगी.
- इसलिए अभी पायलट की गलती, तकनीकी समस्या या पार्किंग प्रक्रिया में किसी चूक को हादसे का कारण बताना जल्दबाजी होगी.
- VDGS एक ऐसा सिस्टम है, जो विमान को पार्किंग बे में सही जगह पर लाने में पायलट की मदद करता है.
ये भी पढ़ें: न मसाज, न स्पा…खुजली करके हर महीने यह व्यक्ति कर रहा ₹14 लाख की कमाई! जानिए कैसे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन