Milk Price Hike: मेधा डेयरी का दूध, दही और पनीर हुआ महंगा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Milk Price Hike: मेधा डेयरी ने दूध, दही और पनीर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें शनिवार दोपहर से लागू होंगी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Milk Price Hike: मदर डेयरी और अमूल के बाद मेधा डेयरी ने भी अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं. नई कीमत शनिवार दोपहर से लागू होंगी. मेधा ने दूध, दही और पनीर के दामों में बढ़ोत्तरी की है. एक लीटर डबल टोंड मिल्क 50 से बढ़ कर 52 रुपये प्रति लीटर, आधा लीटर 25 से बढ़ कर 26 रुपये, छह लीटर टोंड मिल्क 312 से बढ़ कर 324 रुपये, एक लीटर 54 से बढ़ कर 56 रुपये और आधा लीटर 27 रुपये से बढ़ कर 28 रुपये हो गया है. जबकि, आधा लीटर काउ मिल्क 28 से बढ़ कर 29 रुपये, एक लीटर शक्ति 60 से बढ़ कर 62 रुपये, आधा लीटर 30 से बढ़ कर 31 रुपये, एक लीटर शक्ति स्पेशल 60 से बढ़ कर 62 रुपये और आधा लीटर 31 से बढ़ कर 32 रुपये कर दिया गया है. वहीं, छह लीटर का फुल क्रीम गोल्ड दूध 378 रुपये की जगह 396 रुपये और आधा लीटर गोल्ड दूध 33 रुपये की जगह 34 रुपये में मिलेंगे. 

200 ग्राम पनीर में पांच रुपए की बढ़ोत्तरी

वहीं, दूध के साथ-साथ पनीर और दही के दामों में भी बढ़ोत्तरी की गई है. एक किलो ब्लॉक पनीर 400 रुपये की जगह 420 रुपये, 500 ग्राम पनीर 205 की जगह 215 रुपये और 200 ग्राम का पनीर अब 85 रुपये की जगह 90 रुपये में मिलेंगे.

दही के भी दाम बढ़े 

200 ग्राम पाउच दही 18 की जगह 20 रुपये, 400 ग्राम पाउच दही 34 की जगह 35 रुपये और एक किलो पाउच दही 72 की जगह 75 रुपये में मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुचाई में करियर काउंसलिंग सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित, मैट्रिक और इंटर के टॉपर हुए सम्मानित

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुकड़ू में जंगली हाथी का कहर, घर तोड़ा, इलाके में दहशत

यह भी पढ़ें: गुमला: कुरूमगढ़ वन क्षेत्र में तेंदुआ का आतंक, पहाड़ से उतरकर कर रहा पशुओं का शिकार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola