करम पर्व की लोक संस्कृति से सजा अनगड़ा, 19 गांवों के खोड़हा दलों ने पारंपरिक परिधानों में दी प्रस्तुति
करम पूर्व संध्या कार्यक्रम आयोजित | Prabhat Khabar Network
अनगड़ा में विवेकानंद सेवा केंद्र द्वारा करम पूजा की पूर्व संध्या पर प्रखंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 19 गांवों के खोड़हा दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया.
अनगड़ा. विवेकानंद सेवा केंद्र बरवाटोली की ओर से करम पूजा की पूर्व संध्या पर प्रखंड स्तरीय पारंपरिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईआरएस अधिकारी निशा उरांव, रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव भवेशानंद महाराज और जिप सदस्य अनुराधा मुंडा समेत अन्य अतिथि शामिल हुए.
करम की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश
आईआरएस अधिकारी निशा उरांव ने कहा कि करम पर्व आस्था, विश्वास और प्रकृति-संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है. इसकी परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी का दायित्व है.
कार्यक्रम में 19 गांवों से पारंपरिक परिधानों में पहुंचे खोड़हा दलों को सम्मानित किया गया. इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से करम पर्व की परंपरा और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली.
मौके पर प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए