मेसरा में झारखंड क्षत्रिय महासंघ का सम्मेलन, कांके प्रखंड समिति गठित; सतीश सिंह अध्यक्ष और दिलीप सिंह बने महासचिव
झारखंड क्षत्रिय महासभा में शामिल | Prabhat Khabar Network
मेसरा के डायमंड सिटी सभागार में झारखंड क्षत्रिय महासंघ का सम्मेलन आयोजित हुआ. कांके प्रखंड क्षत्रिय महासंघ समिति का गठन किया गया, जिसमें सतीश सिंह अध्यक्ष और दिलीप सिंह महासचिव चुने गए. संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता पर जोर दिया गया.
मेसरा. ओयाना स्थित डायमंड सिटी सभागार में झारखंड क्षत्रिय महासंघ का सम्मेलन आयोजित हुआ. अध्यक्षता कामाख्या नारायण सिंह ने की. केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राधा चरण सिंह और सतीश सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मेलन का उद्घाटन किया.
सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर
सम्मेलन में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और समाज के विकास को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान कांके प्रखंड क्षत्रिय महासंघ समिति का गठन किया गया. इसमें सतीश सिंह को अध्यक्ष और दिलीप सिंह को महासचिव चुना गया.
हरिशंकर सिंह ने संगठन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. वक्ताओं ने रक्तदान, सामूहिक विवाह, पारिवारिक मिलन, शिक्षा, युवा सहभागिता, आर्थिक सहयोग और नशामुक्ति अभियान जैसे सामाजिक विषयों पर विचार रखे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए