11 को होगा उपाध्यक्ष का चुनाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2015 8:58 AM

विज्ञापन

निर्वाचित आठ वार्ड सदस्य ही चुनेंगे उपाध्यक्ष, जोड़-तोड़ शुरू रामगढ़ : छावनी परिषद, रामगढ़ के उपाध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गयी है. उपाध्यक्ष का चुनाव 11 जून को होगा. इस दिन सुबह 11 बजे से परिषद के सभागार में बैठक होगी. निर्वाचित आठ वार्ड सदस्य उपाध्यक्ष का चयन करेंगे. चुनाव की […]

विज्ञापन
निर्वाचित आठ वार्ड सदस्य ही चुनेंगे उपाध्यक्ष, जोड़-तोड़ शुरू
रामगढ़ : छावनी परिषद, रामगढ़ के उपाध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गयी है. उपाध्यक्ष का चुनाव 11 जून को होगा. इस दिन सुबह 11 बजे से परिषद के सभागार में बैठक होगी. निर्वाचित आठ वार्ड सदस्य उपाध्यक्ष का चयन करेंगे. चुनाव की तिथि घोषित होते ही जोड़-तोड़ शुरू हो गयी है. उपाध्यक्ष पद के इच्छुक लोग अन्य वार्ड सदस्यों से मिलने लगे हैं.
मिल रही जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर दो के वार्ड सदस्य अनमोल सिंह व वार्ड नंबर पांच के वार्ड सदस्य संजीत सिंह उर्फ छोटू सिंह अपने को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बता रहे हैं. वे अपने साथ चार वार्ड सदस्यों के होने का दावा कर रहे हैं. इन दोनों के दावे-प्रतिदावे के बीच वार्ड नंबर आठ की वार्ड सदस्य रेणु सिंह की ओर से भी उपाध्यक्ष पद के लिए कोशिश करने की सूचना मिल रही है.
उधर, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष पद का चुनाव 11 जून को होगा. इस दिन छावनी परिषद की पहली बैठक होगी. विशेष बैठक का एकमात्र एजेंडा उपाध्यक्ष चयन है. बैठक को लेकर मंगलवार को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने अपने कक्ष में परिषद के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया. सीइओ वीके भाटिया ने बताया कि आज सभी सदस्यों को उपाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया बतायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola