पतरातू में जेजेएमपी ने चिपकाये पोस्टर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2015 6:15 AM
विज्ञापन
पतरातू : झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) ने रविवार की रात पतरातू स्थित विभिन्न फैक्टरियों व अन्य इलाकों में हस्तलिखित पोस्टर चिपकाया है. इसमें लिखा है : औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन, मालिक व अधिकारियों को चेताया गया है कि वे क्षेत्र के आपराधिक गिरोहों को लेवी देना बंद करें. नक्सली संगठनों के समर्थकों द्वारा मुखबिरी […]
विज्ञापन
पतरातू : झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) ने रविवार की रात पतरातू स्थित विभिन्न फैक्टरियों व अन्य इलाकों में हस्तलिखित पोस्टर चिपकाया है. इसमें लिखा है : औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन, मालिक व अधिकारियों को चेताया गया है कि वे क्षेत्र के आपराधिक गिरोहों को लेवी देना बंद करें.
नक्सली संगठनों के समर्थकों द्वारा मुखबिरी बंद करने व मुखबिरी का आरोप लगा कर निदरेष लोगों की हत्या बंद करने को कहा है. पोस्टर चिपकाये जाने से क्षेत्र में दहशत है. जानकारी के अनुसार, पतरातू औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंटरलिंक फूड फैक्टरी, बर्नपुर सीमेंट फैक्टरी, ओसाम मिल्क फैक्टरी, पाली हिल्स बियर फैक्टरी, बिरसा मार्केट, कपरूरी चौक व सर्किट हाउस पतरातू में पोस्टर चिपकाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










