केंद्रीय विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 10:05 PM
रामगढ़. केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ के छात्र-छात्राओं ने 10वीं के परीक्षाफल में शानदार प्रदर्शन किया है. विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है. विद्यालय के कुल 107 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी. इनमें से सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. विद्यालय के कुल सात छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किया है. विद्यालय के […]
रामगढ़. केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ के छात्र-छात्राओं ने 10वीं के परीक्षाफल में शानदार प्रदर्शन किया है. विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है. विद्यालय के कुल 107 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी. इनमें से सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. विद्यालय के कुल सात छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किया है.
विद्यालय के 10 सीजीपीए हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में हरीश कुमार, स्वेता शिखा, शुभम गोस्वामी, अभिषेक कुमार, अंकुश कुमार व सोनाली कुमार शामिल हैं. विद्यालय के 17 छात्र-छात्राओं ने 9.0 सीजीपीए से अधिक अंक हासिल किया है. केंद्रीय विद्यालय, रामगढ़ की प्राचार्य वीणा तिर्की ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










