पुलिस ने दो 12 चक्का ट्रक को पकड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 10:05 PM

विज्ञापन

कुजू. गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी के नेतृत्व में कुजू पुलिस ने हार्ड कोक कोयले की हेराफेरी कर रहे दो 12 चक्का ट्रक को गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे कृष्णा हार्ड कोक फैक्टरी सांडी से जब्त किया है. जानकारी के अनुसार 12 चक्का ट्रक संख्या जेएच 02टी/6408 व जेएच 02एल/7006 मां तारा इंडस्ट्रीज […]

विज्ञापन

कुजू. गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी के नेतृत्व में कुजू पुलिस ने हार्ड कोक कोयले की हेराफेरी कर रहे दो 12 चक्का ट्रक को गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे कृष्णा हार्ड कोक फैक्टरी सांडी से जब्त किया है. जानकारी के अनुसार 12 चक्का ट्रक संख्या जेएच 02टी/6408 व जेएच 02एल/7006 मां तारा इंडस्ट्रीज कंपनी प्राइवेट लिमिटेड गोमिया से हार्ड कोक कोयला लोड कर एमएम इंडस्ट्रीज मरार में गिराने के लिए निकला था. परंतु उक्त ट्रक एमएम इंडस्ट्रीज में न गिरा कर कृष्णा हार्ड कोक फैक्टरी में हार्ड कोक कोयले को गिरा रहा था. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली. पुलिस द्वारा छापामारी कर उक्त दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही पुलिस द्वारा कृष्णा हार्ड कोक फैक्टरी के मालिक दिलीप कुमार अग्रवाल, ट्रक मालिक व चालक पर मामला दर्ज किया गया है. दोनों ट्रकों पर करीब 45 टन हार्ड कोक कोयला लदा है. छापामारी अभियान में डीएसपी दीपक कुमार, कुजू ओपी के सअनि भूतनाथ सिंह मुंडा सदल बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola