राइफल शूटिंग में रामगढ़ को 11 मेडल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

टाटीसिलवे में हुई थी राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग 27बीएचयू-1-मेडल जीतने वाले खिलाड़ी.भुरकुंडा. टाटीसिलवे (रांची) में आयोजित राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला के खिलाडि़यों ने शानदार सफलता प्राप्त की है. खिलाडि़यों ने 11 मेडल जीते हैं. गोल्ड मेडल जीतने वालों में 10 मीटर पिस्टल (जूनियर) में अमित कुमार को स्वर्ण, गौतम कुमार गुप्ता […]

विज्ञापन

टाटीसिलवे में हुई थी राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग 27बीएचयू-1-मेडल जीतने वाले खिलाड़ी.भुरकुंडा. टाटीसिलवे (रांची) में आयोजित राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला के खिलाडि़यों ने शानदार सफलता प्राप्त की है. खिलाडि़यों ने 11 मेडल जीते हैं. गोल्ड मेडल जीतने वालों में 10 मीटर पिस्टल (जूनियर) में अमित कुमार को स्वर्ण, गौतम कुमार गुप्ता को कांस्य, सीनियर में प्रवीण नायक को कांस्य, सब जूनियर में शत्रुघ्न गिरी को रजत व विष्णु कुमार को कांस्य पदक मिला है. 10 मीटर राइफल सीनियर वर्ग में विकास कुमार को रजत, जूनियर में मनीष राज पांडेय को कांस्य, ओपेन सब जूनियर में सुशांत नायक को कांस्य पदक मिला. जबकि बालिका वर्ग के 10 मीटर राइफल के सीनियर व जूनियर वर्ग में निर्मला कुमारी को स्वर्ण, पिस्टल सीनियर में ममता कुमार को रजत पदक प्राप्त हुआ है. खिलाडि़यों की सफलता पर झारखंड राइफल एसोसिएशन के सचिव संजेश मोहन ठाकुर, कोच विकास समेत जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, जिप सदस्य झरी मुंडा, मुखिया दिलीप यादव, विजय मुंडा, राजाराम प्रजापति, गजानंद प्रसाद, गिरिराज मिश्र, सतीश सिन्हा, पंडित कैलाशपति मिश्र, ओम प्रकाश यादव ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola