कायाकल्प योजना से होगी क्वार्टरों की मरम्मत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 10:04 PM
रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट के महुआ टोली कॉलोनी के क्वार्टरों का रिपेयरिंग व मेंटेनेंस कार्य कराया जायेगा. यह कार्य कायाकल्प योजना के तहत 3.48 करोड़ रुपये की लागत से होगा. इस संदर्भ में जीएम कांफें्रस हॉल में प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक हुई. महाप्रबंधक ने यूनियन को जानकारी दी की वित्तीय वर्ष 2015-16 में […]
रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट के महुआ टोली कॉलोनी के क्वार्टरों का रिपेयरिंग व मेंटेनेंस कार्य कराया जायेगा. यह कार्य कायाकल्प योजना के तहत 3.48 करोड़ रुपये की लागत से होगा. इस संदर्भ में जीएम कांफें्रस हॉल में प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक हुई. महाप्रबंधक ने यूनियन को जानकारी दी की वित्तीय वर्ष 2015-16 में उक्त राशि खर्च करने की स्वीकृति सीसीएल द्वारा दी गयी है. पहले चरण में आवासीय कॉलोनी व महुआ टोली टाइप टू के क्वार्टरों की मरम्मत करायी जायेगी. मौके पर एसओसी पी मारिक, सीनियर मैनेजर वीएन पाठक, जीएस सान्याल सहित कई यूनियन प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










