फ्लैग-एजेंडा बैठक में उठा जलसंकट का मामला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 9:04 PM

विज्ञापन

हेडिंग- शीघ्र दूर होगी पानी-बिजली की समस्याआवास आवंटन के नियम को सरल बनाने की मांग.नयानगर (बरकाकाना). केंद्रीय कर्मशाला सभागार भवन में मंगलवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ व प्रबंधन के बीच एजेंडा बैठक हुई. बैठक में कोयलाकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. यूनियन नेताओं ने आवासीय परिसर में व्याप्त गंभीर जलसंकट का मामला उठाया. […]

विज्ञापन

हेडिंग- शीघ्र दूर होगी पानी-बिजली की समस्याआवास आवंटन के नियम को सरल बनाने की मांग.नयानगर (बरकाकाना). केंद्रीय कर्मशाला सभागार भवन में मंगलवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ व प्रबंधन के बीच एजेंडा बैठक हुई. बैठक में कोयलाकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. यूनियन नेताओं ने आवासीय परिसर में व्याप्त गंभीर जलसंकट का मामला उठाया. कहा कि यहां जलापूर्ति की भारी समस्या है. इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. क्षेत्र में पतरातू डैम के अलावा कई डीप बोरिंग के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था है, इसके बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है. यूनियन नेताओं ने कहा कि हल्की आंधी बारिश में भी बरकाकाना क्षेत्र में रात-रात भर के लिए बिजली गुल हो जाती है. महाप्रबंधक ने पानी व बिजली की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. यूनियन नेताओं ने क्वार्टर आवंटन में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए आवंटन नियमों को सरल व पारदर्शी बनाने की मांग की. एसओपी केके सिंह ने कहा कि जल्द ही नियमों में संशोधन कर इसे सरल बनाया जायेगा. बैठक में सीएमपीएफ व पेंशन खाते के बारे में मजदूरों को होनेवाली समस्याओं से भी प्रबंधन को अवगत कराया गया. बैठक की अध्यक्षता कर्मशाला महाप्रबंधक मिथलेश कुमार ने की. संचालन यूनियन के शाखा सचिव योगेंद्र सिंह ने किया. बैठक में एजाज शाहिद, जेबीआर कुजूर, एसके मंसूर, आरजी मुखोपाध्याय, एसके बनर्जी, शाखा अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद स्वर्णकार, अभिलाख वर्मा, मंगल महतो, राणा प्रताप सिंह, शंकर मिस्त्री, अजय सिंह, महावीर राम, लालचंद, रंजीत भगत, कलीम अंसारी, भगवती प्रसाद, कृष्णा ठाकुर, अनुज कुमार, विजय इंदर, नंद किशोर तिवारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola