भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में पुतला दहन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 9:04 PM
फोटो 26गिद्दी4-पुतला दहन करते सीआइटीयू के लोग गिद्दी(हजारीबाग).भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सीटू (सीआइटीयू) ने मंगलवार को गिद्दी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. मौके पर सीआइटीयू के जिला अध्यक्ष देवनाथ महली ने कहा कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों के हित में कार्य कर रही है. सरकार एक बार फिर भूमि […]
फोटो 26गिद्दी4-पुतला दहन करते सीआइटीयू के लोग गिद्दी(हजारीबाग).भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सीटू (सीआइटीयू) ने मंगलवार को गिद्दी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. मौके पर सीआइटीयू के जिला अध्यक्ष देवनाथ महली ने कहा कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों के हित में कार्य कर रही है. सरकार एक बार फिर भूमि अधिग्रहण बिल ला रही है. यह बिल जनविरोधी है. यह बिल लाया गया, तो हमारा संगठन इसका विरोध करेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 42 श्रम कानूनों में संशोधन कर रही है. यह मजदूर विरोधी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है, लेकिन जनता के एक भी वायदे को पूरा नहीं किया है. यह सरकार जनविरोधी है. इस अवसर पर बिंदेश्वरी सिंह, घनश्याम पांडेय, रमेश महली, सुजीत केशरी, राजेश गुप्ता, नारायण प्रसाद, सुरेश गंझू, राजू, किशोरी राम, सुरेंद्र बेदिया, अंजन परिदा, बिरेंद्र महतो, संजय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










