बरका-सयाल : कोयला डिस्पैच पर पड़ा असर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 9:04 PM
25बीएचयू-22-बंद के कारण खड़े डंपर व ट्रक.न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना में उत्पादन भी ठप.उरीमारी. बरका-सयाल प्रक्षेत्र में माओवादी बंद का व्यापक असर पड़ा है. बंद के कारण उरीमारी, न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना, बिरसा परियोजना से कोयले का डिस्पैच पूरी तरह से ठप पड़ गया. बताया गया कि पूरे प्रक्षेत्र से 10 हजार टन कोयले की […]
25बीएचयू-22-बंद के कारण खड़े डंपर व ट्रक.न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना में उत्पादन भी ठप.उरीमारी. बरका-सयाल प्रक्षेत्र में माओवादी बंद का व्यापक असर पड़ा है. बंद के कारण उरीमारी, न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना, बिरसा परियोजना से कोयले का डिस्पैच पूरी तरह से ठप पड़ गया. बताया गया कि पूरे प्रक्षेत्र से 10 हजार टन कोयले की ढुलाई प्रभावित हुई है. इन परियोजनाओं से कोयले की ढुलाई उरीमारी के सौंदा स्थित बी साइडिंग व गिद्दी वाशरी के बीच की जाती है. इधर, रात्रि 12 बजे से न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना में कोयला व ओबी का उत्पादन पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है. मजदूर भी बेकार बैठे हुए हैं. हालांकि कोयलांचल की सड़कों पर यात्री वाहनों का चलना सामान्य रहा. व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी आम दिनों की तरह खुले रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










