लीड) घाटो : कोयला परिवहन पूर्णत: ठप रहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 9:04 PM
फोटो- 25 घाटो-2 नक्सली बंदी के कारण केदला कांटा घर पर पसरा सन्नाटा घाटोटांड़. नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों द्वारा घोषित दो दिवसीय झारखंड बिहार बंद के पहले दिन वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के विभिन्न सीसीएल की परियोजनाओं से कोयला परिवहन कार्य पूर्णत: ठप रहा. रविवार देर रात से ही केदला, झारखंड, परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना, […]
फोटो- 25 घाटो-2 नक्सली बंदी के कारण केदला कांटा घर पर पसरा सन्नाटा घाटोटांड़. नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों द्वारा घोषित दो दिवसीय झारखंड बिहार बंद के पहले दिन वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के विभिन्न सीसीएल की परियोजनाओं से कोयला परिवहन कार्य पूर्णत: ठप रहा. रविवार देर रात से ही केदला, झारखंड, परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना, केदला वाशरी, चैनपुर साइडिंग, तापिन आदि परियोजनाओं का कोयला परिवहन कार्य ठप हो गया. कोयला परिवहन में लगे सैकड़ों डंपर नहीं चले. सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. कोयला परिवहन के साथ साथ क्षेत्र के परेज, केदला व झारखंड लोकल सेल भी बंद हो गये. हालांकि कोलियरियों में उत्पादन कार्य सामान्य दिनों की तरह हुआ. आंतरिक कोयला परिवहन का कार्य भी हुआ. क्षेत्र की दुकानें भी खुली रही. सरकारी गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में भी सामान्य दिनों की तरह काम काज हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










