शाखा सम्मेलन के आयोजन पर विमर्श
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 9:04 PM
फोटो 25गिद्दी1-बैठक में उपस्थित बीसीकेयू के लोग बीसीकेयू की बैठक गिद्दी(हजारीबाग). बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) गिद्दी शाखा की बैठक सोमवार को गिद्दी स्थित बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के प्रांगण में हुई. इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष गौतम बनर्जी ने की. बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. बैठक में गिद्दी शाखा सम्मेलन कराने पर […]
फोटो 25गिद्दी1-बैठक में उपस्थित बीसीकेयू के लोग बीसीकेयू की बैठक गिद्दी(हजारीबाग). बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) गिद्दी शाखा की बैठक सोमवार को गिद्दी स्थित बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के प्रांगण में हुई. इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष गौतम बनर्जी ने की. बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. बैठक में गिद्दी शाखा सम्मेलन कराने पर बल दिया गया. बैठक में कहा गया कि बिहार कोलियरी कामगार यूनियन दुकान नहीं, स्कूल है. बीसीकेयू की पहचान संघर्ष से होती है. बैठक में कहा गया कि रंजीत कोनार, संतोष कुमार दास, सुरेश महतो व सत्येंद्र सीसीएल सीकेएस में शामिल हो गये हैं, लेकिन यह गलत है. ये सभी बीसीकेयू के सदस्य हंै. हमारी यूनियन झूठी खबर देने के लिए सीसीएल सीकेएस की निंदा करती है. बैठक में धनेश्वर तुरी, जावेद परवेज, दशरथ बेदिया, आशीष टोप्पो, बालमुकुंद विश्वकर्मा, गौरी दीप, जे मियां, संतोष दास, बबलू मांझी, रूपचरण, बाबूलाल मांझी, किशुन राम, संजय, परमेंदर कुमार, आशिक अंसारी, रावण मांझी, जीतेंद्रनाथ मित्रा, रवींद्र राम, संतोष राम, बैजनाथ आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










