मनय 92.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के बने टॉपर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 8:04 PM

विज्ञापन

सर्वोदय निकेतन के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन फोटो फाइल संख्या 25 कुजू एफ : सफल विद्यार्थी कुजू.डटमा मोड़ स्थित सर्वोदय निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया है. इस परीक्षा में विज्ञान संकाय के मनय शंकर 92.6 प्रतिशत […]

विज्ञापन

सर्वोदय निकेतन के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन फोटो फाइल संख्या 25 कुजू एफ : सफल विद्यार्थी कुजू.डटमा मोड़ स्थित सर्वोदय निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया है. इस परीक्षा में विज्ञान संकाय के मनय शंकर 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. मनय शंकर ने पेंटिंग विषय में 100 व गणित में 95 अंक प्राप्त किया है. शालिका शीला 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे. उन्होंने पेंटिंग में 99 और अंग्रेजी, केमेस्ट्री प्रत्येक मे 95 अंक प्राप्त किया. प्रखर कुमार 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे. उन्होंने पेंटिंग में 100 व केमेस्ट्री में 95 अंक प्राप्त किया. विद्यालय के मनोज कुमार 83.2 प्रतिशत, शांभवी तिवारी 81.4 प्रतिशत और रवि प्रसाद केशरी 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर रहे. जीव विज्ञान में अंकुश कुमार को 79.6 प्रतिशत मिला. वाणिज्य संकाय में कुमारी टिष्ट्वंकल 55.4 प्रतिशत अंक लाकर अपने वर्ग में प्रथम रही. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सूर्यनाथ यादव ने कहा कि इस वर्ष कुल 30 छात्रों ने परीक्षा दी थी. सफलता हासिल करनेवाले छात्रों में से 89 प्रतिशत छात्र प्रथम व 11 प्रतिशत छात्र द्वितीय स्थान पर रहे. मौके पर विद्यालय के निदेशक नरसिंह कुमार, नेहा, प्राचार्य सूर्यनाथ यादव आदि ने उत्तीर्ण होने वाले छात्र -छात्राओं को बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola