अंगारे पर चल कर दी शिवभक्ति की परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 8:04 PM
फोटो फाइल संख्या 25 कुजू अंगारे पर चलते शिवभक्त, 25 कुजू ए : छऊ नृत्य करते कलाकार कुजू.श्रीश्री शिव मंडा पूजा समिति तिलैया, सांडी के तत्वावधान में शिव मंदिर परिसर में आयोजित मंडा पर्व धूमधाम के साथ संपन्न हो गया. इस दौरान पूजा में शामिल 101 भोक्ताओं ने सोमवार की सुबह बड़कानाला में स्नान ध्यान […]
फोटो फाइल संख्या 25 कुजू अंगारे पर चलते शिवभक्त, 25 कुजू ए : छऊ नृत्य करते कलाकार कुजू.श्रीश्री शिव मंडा पूजा समिति तिलैया, सांडी के तत्वावधान में शिव मंदिर परिसर में आयोजित मंडा पर्व धूमधाम के साथ संपन्न हो गया. इस दौरान पूजा में शामिल 101 भोक्ताओं ने सोमवार की सुबह बड़कानाला में स्नान ध्यान व नये वस्त्र धारण कर मंदिर परिसर पहुंचे. यहां पंडित प्रमोद तिवारी ने पूजा-अर्चना करायी. इसके बाद पूजा में शामिल भोक्ताओं ने अंगारों पर चल कर भगवान शिव के प्रति परीक्षा दी. मंडा को लेकर समिति ने छऊ नृत्य का आयोजन किया. इसमें सरजू महतो व गौतम महतो ने गीता -रामायण पर आधारित प्रसंग पर मंचन करते हुए लोगों को भावविभोर कर दिया. इससे पूर्व, मंडा पर्व का शुभारंभ सांडी मुखिया रामसहाय बेदिया व बोंगावार मुखिया हेमनी देवी ने किया. मंडा को सफल बनाने में संरक्षक लाली बेदिया, दूबराज बेदिया, अध्यक्ष श्यामदेव बेदिया, सचिव बालेश्वर बेदिया, कोषाध्यक्ष नारायण बेदिया, जगमोहन बेदिया, अर्जुन महतो, महेंद्र बेदिया, सावन बेदिया, शंकर बेदिया, प्रयाग बेदिया, शालीग्राम बेदिया, राजू बेदिया, विनोद बेदिया, हरिनाथ बेदिया, अशोक महतो, रमेश महतो, सुरेश ठाकुर, किशनु विश्वास, दिलीप बेदिया, राजेश मांझी, महेंद्र मांझी आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










